घुट घुट में रोऊँ


पलक भी न खोली |
धुप भी न देखि ||
पीड़ित इस्कात की |
घुट घुट में रोऊँ ||
संघर्ष की परिभाषा |
ग्रस्त में क्या कहूँ ||

जन्म जो लिए हैं |
उनकी दशा सोचनीय है ||
पीड़ित लिंग भेद की |
घुट घुट में रोऊँ ||
संघर्ष की परिभाषा |
ग्रस्त में क्या कहूँ ||

भाई, पति, सब सही |
निस्पक्ष प्रतिस्पर्धा नहीं ||
पीड़ित ओच्छे समाज की |
घुट घुट में रोऊँ ||
संघर्ष की परिभाषा |
ग्रस्त में क्या कहूँ ||

पुरुष यमराज बन कर |
देता दंड कर बलात्कार ||
पीड़ित नरक की |
घुट घुट में रोऊँ ||
संघर्ष की परिभाषा |
ग्रस्त में क्या कहूँ ||

त्याग हमने किया |
पिढ़ायुक्त जीवन जिया ||
पीड़ित भावनाओं की |
घुट घुट में रोऊँ ||
संघर्ष की परिभाषा |
ग्रस्त में क्या कहूँ ||

Comments

Popular posts from this blog

ये पल

जीवन संग्राम

यादें